carrom खेलने के नियम
HomeGames And Rulesकैरम बोर्ड गेम के नियम Carrom Board Game Rules and Regulations In Hindi
कैरम बोर्ड गेम के नियम Carrom Board Game Rules and Regulations In Hindi
By Amol Bharti October 13, 2017 Games And Rules 0 Comments
Facebook
Twitter
Google+
WhatsApp
कैरम बोर्ड गेम के नियम Carrom Board Game Rules and Regulations In Hindi Language
कैरम सबसे सरल खेल है| इतना सरल कि इसे बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाएं आदि सभी खेल सकते है| शारीरिक स्वास्थ्य कि द्रष्टि से यधपि इसका कोई महत्व नहीं है, फिर भी मनोरंजन के लिए यह अत्यंत लोकप्रिय है| इसका यह भी एक सकारात्मक पक्ष है कि इसके लिए किसी लंबे-चौड़े मैदान कि जरूरत नहीं है| कैरम घर के एक कोने में रखकर खेला जा सकता है| इस पर मौसम का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता| गर्मी हो या सर्दी या फिर तेज बरसात, यह बिना रुकावट के खेला जा सकता है|
सन् 1929 विश्व में कैरम का प्रदर्शन बंबई में किया गया| तभी से इसकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई| इसके लिए किसी कीमती उपकरण या पोशाक आदि की कोई जरूरत नहीं है|
कैरम बोर्ड कैसा होता है Carrom Board Design
इस खेल के लिए प्लाइवुड या हार्डबोर्ड का बना बोर्ड प्रयोग में लाया जाता है| इसका आकार वर्गाकार होता है, जो 76 से.मी. निश्चित किया गया है| इसका धरातल चिकना होता है| इसके चारों कोनों पर छिद्र होते है, जिनका व्यास 4.5 से.मी. होता है| बोर्ड के चारों ओर आधा इंच ऊंचा लकड़ी का बोर्डर होता है, जो गोटियों व स्ट्राइकर कों बाहर जाने से रोकता है| बोर्ड के बींचोबीच एक बड़ा वृत्त बना होता है, जिस पर गोटें रखी जाती है| इस वृत्त का व्यास 15 से.मी. होता है|
स्ट्राइकर रेखा क्या है
बोर्ड के प्रत्येक दो-दो छिद्रो के मध्य एक लंबी पट्टी खींची जाती है| इस प्रकार से ये चार पट्टियां होती है| प्रत्येक की लंबाई 47 से.मी. व चौड़ाई 3 से.मी. होती है| स्ट्राइकर इन पट्टियों की दोनों रेखाओ कों छूकर रखा जाता है| इन पट्टियों के दोनों सिरों पर 3.3 से.मी. व्यास के वृत्त होते है| किसी भी खिलाड़ी कों अपना स्ट्राइकर इन वृत्तो से बाहर रखने की अनुमति नहीं होती|
[जाने – लॉन टेनिस गेम रूल्स – खेल के नियम ]
तीर का निशान का क्या महत्व है
कैरम बोर्ड के प्रत्येक छिद्र के सामने एक-एक लंबे तीर का निशान होता है| ये तीर इस बात के लिए सचेत करते है कि खेलने वाले का हाथ या उंगलिया इन तीरो से परे नहीं निकलनी चाहिए|
गोटियां कैसी होती हैं
कैरम खेलने के लिए दो रंग की गोंटे प्रयोग की जाती है- एक काली व दूसरी पीली| गोंटे वृत्ताकार होती है जिनका व्यास 3 से.मी. न्यूनतम व 4.5 से.मी. अधिकतम होना चाहिए| गोंटों की कुल संख्या 19 होती है, जिनमे से 9 गोंटे काली व 9 गोंटे पीले (क्वीन) रंग की होती है| इनके अतिरिक्त एक गोट लाल रंग की होती है, जिसे रानी कहा जाता है, खेल में प्रत्येक गोटी प्रपट करने पर एक अंक मिलता है, किन्तु रानी गोटी प्राप्त करने पर खिलाड़ी कों पांच अंक मिलते है| इसीलिए प्रत्येक खिलाड़ी की यही इच्छा होती है कि रानी गोटी कों प्राप्त किया जाए|
स्ट्राइकर क्या है और कैसा होता है Striker of Carrom Board Game
गोंटों कों हिट करने के लिए स्ट्राइकर का प्रयोग किया जाता है| स्ट्राइकर से गोट का निशाना लेकर ही गोट कों छिद्र में डाला जाता है| स्ट्राइकर का निशाना इस तरह से लगना चाहिए कि गोट छिद्र में चली जाए|
स्ट्राइकर प्लास्टिक का बना होता है, जिसकी दोनों ओर की सतह समतल होती है| इसका व्यास 4 से.मी. से 6 से.मी. तक होता है| इसका भार लगभग 100 ग्राम होना चाहिए|
खिलाड़ी के बारे में Players of Carrom Board Game
यह खेल सिंगल व डबल्स दोनों प्रकार से खेला जाता है| दोनों नियम समान है| डबल्स में चार खिलाड़ियो की आवश्यकता पड़ती है| दो-दो खिलाड़ियो की दो टीमे बनाई जाती है| टीम के सदस्य एक-दूसरे के सामने बैठते है| प्रत्येक टीम के अलग-अलग अंक जोंडे जाते है| जिस टीम के दोनों खिलाड़ियो के अंको का योग दूसरी टीम के खिलाड़ियो के अंको के योग से अधिक होता है, वह टीम विजेता होती है| पहले शॉट लगाने वाले खिलाड़ी व उसका साथी पीली गोंटों से खेलता है, बाकी दूसरे खिलाड़ी काली गोंटों से| प्रत्येक खिलाड़ी अपने क्रम के अनुसार खेलता है |
[इसे भी जाने – ओलम्पिक खेलों पर निबंध]
इस खेल को कैसे कैसे खेलते हैं How To Play Carrom Board Game
खेल शुरू होने से पहले कैरम की सतह पर पाउडर डाला जाता है, ताकि उसे चिकना बनाया जा सके| दोनों टीमों के खिलाड़ी बारी-बारी अपने शॉट लगाते है तथा गोंटे प्राप्त करते है| यह खेल 29 अंको का होता है| एक मैच में 29-29 अंको की तीन पारियां खेली जाती है| तीन में से दो पारियाँ जीतने वाली टीम या खिलाड़ी विजयी होता है|
कैरम के नियम Carrom Board Game Rules and Regulations
1. स्ट्राइकर को दोनों रेखाओ से स्पर्श करता हुआ रखा जाता है| यदि वह केवल एक रेखा को स्पर्श करता है, तो फाउल माना जाता है तथा उसे दंड स्वरूप अपनी बारी खोनी पड़ती है|
2. स्ट्राइकर हिट करते समय हाथ या उंगली का कोई हिस्सा बोर्ड को स्पर्श नहीं करना चाहिए| ऐसा होने की दशा में यह एक फाउल माना जाता है और एक बारी गंवानी पड़ती है|
3. स्ट्राइकर हिट करते समय उंगली अथवा हाथ का कोई हिस्सा तीर के निशान से बाहर नहीं जाना चाहिए अन्यथा एक बारी गंवानी पड़ती है|
4. स्ट्राइकर हिट करते समय यदि स्ट्राइकर गोंटों वाले छिद्र में चला जाता है, तो इसके दंड स्वरूप जीती हुई गोंटों में से दो गोंटे वापस खेल में रखनी पड़ती है| यदि दंड स्वरूप देने के लिए उसके पास गोंटे उपलब्ध नहीं है, तो उस समय ये गोंटे खेल में रखनी पड़ती है, जब उसके पास उपलब्ध हो जाती है|
5. यदि खेल के अंत में बोर्ड पर तीन गोंटे रह जाती है- एक काली, एक पीली व लाल तो इस दशा में प्रत्येक खिलाड़ी को पहले लाल गोटी प्राप्त करना जरूरी होता है| यदि वह काली या पीली गोटी प्राप्त कर लेता है या फिर लाल, गोटी प्राप्त करने के बाद काली या पीली गोटी प्राप्त नहीं कर सकता, तो दोनों स्थितियो में प्राप्त की गई गोंटे वापस खेल में रखनी होती है |
6. यदि खेलते समय उंगलियों का स्पर्श किसी गोट से हो जाता है, तो दंड स्वरूप उस खिलाड़ी को अपनी एक गोट खेल में रखनी होती है|
7. यदि दोनों खिलाड़ी के या टीमों के 27-27 अंक हो जाते है, तो गेम को 31 अंको तक बढ़ा दिया जाता है|
8. किसी खिलाड़ी अथवा टीम के 24 अंक होने पर वह रानी से 5 अंक प्राप्त नहीं कर सकता| यदि वह रानी लेकर जीतता है, तो भी उसे विरोधी की बोर्ड पर बची गोंटों के अंक मिलते है|
Agar last goti ke sath sticker chala jaye to kya hoga game ya faul
कॅरम खेळताना du गेल्यावर नंतर चान्स घेतल्यावर आपण राणी घेऊ शकतो का आणि जर राणी नाही गेली तर किती पीस भराव्या लागतील
Cearrm kese khele
Queen cover saath me jaye to queen fir se upar aaye gi ya cover ho jaye ga ???
Last me lal aur kali bichh me ho to kya direct dono ke bich me mar sakte hai ya nahi
सबसे पहले लाल गोटी गई तो क्या होता है
प्रशांत
Sirf king ho or ek gotti ho to us gotti ke shat king ko mar skte h
अगर अंतिम गोट के साथ विपक्षी का भी अंतिम गोट चला गया तो क्या होगा ?
दो गोटियो के साथ स्टिकर साथ जाने पर कितनी गोलिया बाहर निकाली जाती है
मैंने किंग कवर निकाल दिया उसके बाद मेरे स्ट्राइक से दोनों गोली चली गई तो कौन जीता हुआ माना जाएगा।
अगर अगला टीम का खिलाडी के पास 5गोटि है और एक टीम के पास 1गोटि है तो उसमे पहले वाला सिंगल गोटि को पहले को टच कर सकता है?
Lal goti aur kali goti me kali pahle jaie aur lal baad me to lal goti ko cover nhi kiya jaiega
Last mein ager dono player ke ek ek goti bachi hui hai.to kya main dusre player ki goti ko direct mar sakta hun
When queen is covered with opponent coin (not last) then whose queen is picked
कॅरम खेलते समय अगर स्ट्राइकर गोटीओ के साथ छिद्र मे चला जाए तो सामने वाले को वापिस डाव मिलता है क्या?
लास्ट में तीन गोटीया रह गयी थी एक काली एक सफेद और लाल फिर पहिले लाल उसके साथ काली भी गयी तो किसका हुवा game
Cerm me ek bar me rani aur gote dono niklne or ek sath kya wo mani jati h ya nhi
Lal goti ko kab tach Kiya Jaya jai
Carrom mein 1000000000
सामने वाले शॉट मारा, ओर क्वीन चली गई, ओर उसी शॉट में उसकी एक गोट ओर चली गई क्या क्वीन बीच मे रखा जायेगी या वो कबर करके आगे खेलेगा
Piece ke saath striker gir jata hai to vapas khelna hai to two piece rakhane padenge. Lekin agar usi samay dusari piece Nikal lenge to two piece board me rakhne padte hai kya?
Rani or ek koi bhi Kali ya safed goti sath me Chalo jaye to Rani uski Mani jayegi
Anand10000000000
Agar last goti nikal ne bad usake sath striker bhi hol me chala jay to jita hua mana jayega kya.
Queen (Lal) ke sath koi bhi goti white ya bleck ek sath chali jati hai to queen kiski kehlayegi
Sabse last vale vakt Jab Lal pili aur Kali goti bachane ke bad hum ek dusre ki goti ko directly Mar sakte he kya
Sabase pahale Lal goti Cali Jaye to Kya karna chahiye
यदि खेल के अंत में बोर्ड पर चार गोंटे रह जाती है- एक काली, दो पीली व लाल तो इस दशा में प्रतिद्वंदी खिलाड़ी रिबाउंड में काली गोटी डाल देता है तो नियम क्या है।
आप यहाँ पर gk, question answers, general knowledge, सामान्य ज्ञान, questions in hindi, notes in hindi, pdf in hindi आदि विषय पर अपने जवाब दे सकते हैं।
नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें
Culture
Current affairs
International Relations
Security and Defence
Social Issues
English Antonyms
English Language
English Related Words
English Vocabulary
Ethics and Values
Geography
Geography - india
Geography -physical
Geography-world
River
Gk
GK in Hindi (Samanya Gyan)
Hindi language
History
History - ancient
History - medieval
History - modern
History-world
Age
Aptitude- Ratio
Aptitude-hindi
Aptitude-Number System
Aptitude-speed and distance
Aptitude-Time and works
Area
Art and Culture
Average
Decimal
Geometry
Interest
L.C.M.and H.C.F
Mixture
Number systems
Partnership
Percentage
Pipe and Tanki
Profit and loss
Ratio
Series
Simplification
Time and distance
Train
Trigonometry
Volume
Work and time
Biology
Chemistry
Science
Science and Technology
Chattishgarh
Delhi
Gujarat
Haryana
Jharkhand
Jharkhand GK
Madhya Pradesh
Maharashtra
Rajasthan
States
Uttar Pradesh
Uttarakhand
Bihar
Computer Knowledge
Economy
Indian culture
Physics
Polity
इस टॉपिक पर कोई भी जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं क्योंकि यह हाल ही में जोड़ा गया है। आप इस पर कमेन्ट कर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।