Satnami Jati Ki Utpatti सतनामी जाति की उत्पत्ति

सतनामी जाति की उत्पत्ति

Pradeep Chawla on 10-09-2018


सारंगढ़ का सदियों से गौरवशाली इतिहास रहा है. आज हम छत्तीसगढ़ में सतनाम का अलख जगा रहे है. बताया जाता है कि औरंगजेब की कहर से सतनाम को बचाने के लिए नारनौल से पलायन कर सुरक्षित स्थान की तलास में राजा बीरभान एवं उदेभान का आगमन सारंगढ़ की पावन भूमि पर हुवा. तब सारंगढ़ एक टापू के सामान था बांस का सघन जंगल और महानदी से घिरा हुआ सुरक्षित भूभाग जहा पर सतनामी राजा ने अपना गढ़ स्थापित किया जिसे आज सारंगढ़ के रूप में जाना जाता है. लेकिन दुर्भाग्य है सतनामियो का जिन्हें अपना इतिहास की ठीक ठीक जानकारी नहीं है. गौर करने वाली बात है कि परम पूज्य गुरु घासीदास जी को सारंगढ़ में सत्य का ज्ञान प्राप्त हुआ था, कही ऐसा तो नहीं की सारंगढ़ के राजपुरोहित से बाबा जी का मिलन हुआ हो और उन्होंने बाबा जी को सतनामी राजा के सम्बन्ध में जानकारी दी हो जिसके बाद गुरु बाबा जी समाज को संगठित करने के लिए गहन तपस्या में चले गए हों, अगर ऐसा है तो यह रहस्य हमसे क्यों छिपाया गया.


आज से करीब 352 वर्ष पूर्व का इतिहास सतनामी गौरव को दर्शाता है इसके बाद का दुसित इतिहास हमारे सामने भरे पड़े है जिसमे सतनामियो को दलित, शोषित, हरिजन और न जाने क्या क्या लिखा गया है. सतनामी जाती के लोग शूरवीर क्षत्री थे जिन्होंने नारनौल में औरंगजेब की सेना को कई बार परास्त किया था इनके पराक्रम की खबर लगते ही स्वयं औरंगजेब को मैदान में उतरना पड़ा था. इस लड़ाई में सतनाम समाप्त हो जाता लेकिन राजा उदेभान व बीरभान ने सतनाम की रक्षा के लिए नारनौल से पलायन कर सुरक्षित स्थान पर चले गए. सारंगढ़ क्षेत्र में सर्व प्रथम राजा उदेभान सिंह व बीरभान सिंह रहे इन्होने यहाँ कब तक शासन किया इसकी ठीक ठीक जानकारी नहीं है हालाँकि इनके बाद जो राजा यहाँ राज किये उनका पूरा जानकारी मौजूद है.
सतनामी विद्रोह के सम्बन्ध में कॅंवल भारती ने अपने दलित विमर्स ब्लॉग में लिखते है कि भारत के इतिहासकारों ने सतनामियों को बहुत घृणा से देखा है। इसका कारण इसके सिवा और क्या हो सकता है कि सतनामी दलित वर्ग से थे और इतिहासकार उनके प्रति सवर्ण मानसिकता से ग्रस्त रहे। ये इतिहासकार डा0 आंबेडकर के प्रति भी इसी मानसिकता से ग्रस्त रहे हैं। इसलिये उन्होंने न आंबेडकर को इतिहास में उचित स्थान देना चाहा और न सतनामियों को। अपवाद-स्वरूप एकाध इतिहासकार ने स्थान दिया भी है, तो बहुत ही घृणित और विकृत रूप में उनका जिक्र किया है।

‘1672 ई0 की सर्वाधिक उल्लेखनीय घटना सतनामी नामक हिन्दू संन्यासियों के उदय की है, जिन्हें मुण्डी भी कहा जाता था। नारनौल और मेवात के परगने में इनकी संख्या लगभग चार या पाॅंच हजार थी और जो परिवार के साथ रहते थे। ये लोग साधुओं के वेश में रहते थे। फिर भी कृषि और छोटे पैमाने पर व्यापार करते थे। वे अपने आपको सतनामी कहते थे और अनैतिक तथा गैरकानूनी ढंग से धन कमाने के विरोधी थे। यदि कोई उन पर अत्याचार करता था, तो वह उसका सशस्त्र विरोध करते थे।’ (पृष्ठ 294)

यह विवरण यदुनाथ सरकार के विवरण से मेल नहीं खाता। ख़फी ख़ान की दृष्टि में सतनामी ऐसे साधु थे, जो मेहनत करके खाते थे और दमन-अत्याचार का विरोध करते थे, जरूरत पड़ने पर वे हथियार भी चलाते थे। उसके इतिहास में सतनामियों के एक बड़े विद्रोह का भी पता चलता है, जो उन्होंने 1672 में ही औरंगजेब के खिलाफ किया था। अगर वह विद्रोह न हुआ होता, तो ख़फी ख़ान भी शायद ही अपने इतिहास में सतनामियों का जिक्र करता। इस विद्रोह के बारे में वह लिखता है कि नारनौल में शिकदार (राजस्व अधिकारी) के एक प्यादे (पैदल सैनिक) ने एक सतनामी किसान का लाठी से सिर फोड़ दिया। इसे सतनामियों ने अत्याचार के रूप में लिया और उस सैनिक को मार डाला। शिकदार ने सतनामियों को गिरफ्तार करने के लिये एक टुकड़ी भेजी, पर वह परास्त हो गयी। सतनामियों ने इसे अपने धर्म के विरुद्ध आक्रमण समझा और उन्होंने बादशाह के विरुद्ध विद्रोह की घोषणा कर दी। उन्होंने नारनौल के फौजदार को मार डाला और अपनी स्वतन्त्र सत्ता स्थापित करके वहाॅं के लोगों से राजस्व बसूलने लगे। दिन-पर-दिन हिंसा बढ़ती गयी। इसी बीच आसपास के जमींदारों और राजपूत सरदारों ने अवसर का लाभ उठाकर राजस्व पर अपना कब्जा कर लिया। जब औरंगजेब को इस बग़ावत की खबर मिली, तो उसने राजा बिशेन सिंह, हामिद खाॅं और कुछ मुग़ल सरदारों के प्रयास से कई हजार विद्रोही सतनामियों को मरवा दिया, जो बचे वे भाग गये। इस प्रकार यह विद्रोह कुचल दिया गया। (वही) यह विद्रोह इतना विशाल था कि इलियट और डावसन ने उसकी तुलना महाभारत से की है। हरियाणा की धरती पर यह सचमुच ही दूसरा महाभारत था। सतनामियों के विद्रोह को कुचलने में हिन्दू राजाओं और मुगल सरदारों ने बादशाह का साथ इसलिये दिया, क्योंकि सतनामी दलित जातियों से थे और उनका उभरना सिर्फ मुस्लिम सत्ता के लिये ही नहीं, हिन्दू सत्ता के लिये भी खतरे की संकेत था। अगर सतनामी-विद्रोह कामयाब हो जाता, तो हरियाणा में सतनामियों की सत्ता होती और आज दलितों पर अत्याचार न हो रहे होते।
सवाल है कि ये सतनामी कौन थे? उत्तर में यही कहा जा सकता है कि सभी सतनामी दलित जातियों से थे। यद्यपि, आरम्भ में इस पन्थ को चमार जाति के लोगों ने स्थापित किया था, जो सन्त गुरु रविदास के अनुयायी थे, पर बाद में उसमें अन्य दलित जातियों के लोग भी शामिल हो गये थे। इलियट और डावसन लिखते हैं कि 1672 के सतनामी विद्रोह की शुरुआत गुरु रविदास की ‘बेगमपूर’ की परिकल्पना से होती है, जिसमें कहा गया है कि ‘मेरे शहर का नाम बेगमपुर है, जिसमें दुख-दर्द नहीं है, कोई टैक्स का भय नहीं है, न पाप होता है, न सूखा पड़ता है और न भूख से कोई मरता है। गुरु रविदास के उस पद की आरम्भ की दो पंक्तियाॅं ये हंै-
अब हम खूब वतन घर पाया, ऊॅंचा खेर सदा मन भाया।
बेगमपूर सहर का नाॅंव, दुख-अन्दोह नहीं तेहि ठाॅंव।
इलियट लिखते हैं कि पन्द्रहवीं सदी में सामाजिक असमानता, भय, शोषण और अत्याचार से मुक्त शहर की परिकल्पना का जो आन्दोलन गुरु रविदास ने चलाया था, वह उनकी मृत्यु के बाद भी खत्म नहीं हुआ था, वरन् उस परम्परा को उनके शिष्य ऊधोदास ने जीवित रखा था। वहाॅं से यह परम्परा बीरभान (1543-1658) तक पहुॅंची, जिसने ‘सतनामी पन्थ’ की नींव डाली। इस पन्थ के अनुयायियों को साधु या साध कहा जाता था। वे एक निराकार और निर्गुण ईश्वर में विश्वास करते थे, जिसे वेे सत्तपुरुष और सत्तनाम कहते थे। आल इन्डिया आदि धर्म मिशन, दिल्ली के रिसर्च फोरम द्वारा प्रकाशित ‘‘आदि अमृत वाणी श्री गुरु रविदास जी’’ में ये शब्द ‘सोऽहम् सत्यनाम’ के साथ इस रूप में मिलते हैं-
‘ज्योति-निरन्जन-सर्व-व्याप्त-र-रंकार-ब्याधि-हरण-अचल-अबिनासी-सत्यपुरुष-निर्विकार-स्वरूप-सोऽहम्-सत्यनाम।।’
किन्तु गुरु रविदास के जिस पद में ‘सत्तनाम’ शब्द आता है, वह उनका यह पद है, जो अत्यन्त प्रसिद्ध है-
अब कैसे छूटे सत्तनाम रट लागी।
प्रभुजी तुम चन्दन हम पानी, जाकी अंग-अंग बास समानी।
बीरभान दिल्ली के निकट पूर्बी पंजाब में नारनौल के पास बृजसार के रहने वाले थे। उन्होंने एक पोथी भी लिखी थी, जिसका महत्व सिखों के गुरु ग्रन्थ साहेब के समान था और जोै सभी सतनामियों के लिये पूज्य थी।
कहा जाता है कि सतनामी-विद्रोह के बाद बचे हुए सतनामी भागकर मध्यप्रदेश के छत्तीसगढ़ इलाके में चले गये थे। सम्भवतः उन्हीं सतनामियों में 18वीं सदी में गुरु घासीदास (1756-1850) हुए, जिन्होंने सतनामी पन्थ को पुनः जीवित कर एक व्यापक आन्दोलन का रूप दिया। यह आन्दोलन इतना क्रान्तिकारी था कि जमीदारों और ब्राह्मणों ने मिलकर उसे नष्ट करने के लिये बहुत से षड्यन्त्र किये, जिनमें एक षड्यन्त्र में वे उसे रामनामी सम्प्रदाय में बदलने में कामयाब हो गये। इसके संस्थापक परसूराम थे, जो 19वीं सदी के मध्य में पूर्बी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर इलाके में पैदा हुए थे। कुछ जमींदारों और ब्राह्मणों ने मिलकर भारी दक्षिणा पर इलाहाबाद से एक कथावाचक ब्राह्मण बुलाया और उसे सारी योजना समझाकर परसूराम के घर भेजा, जिसने उन्हें राजा राम की कथा सुनायी। परसूराम के लिये यह एकदम नयी कथा थी। इससे पहले उन्होंने ऐसी राम कथा बिल्कुल नहीं सुनी थी। वह ब्राह्मण रोज परसूराम के घर जाकर उन्हें रामकथा सुनाने लगा, जिससे प्रभावित होकर वह सतनामी से रामनामी हो गये और निर्गुण राम को छोड़कर शम्बूक के हत्यारे राजा राम के भक्त हो गये। उस ब्राह्मण ने परसूराम के माथे पर राम-राम भी गुदवा दिया। ब्राह्मणों ने यह षड्यन्त्र उस समय किया, जब सतनामी आन्दोलन चरम पर था और उच्च जातीय हिन्दू उसकी दिन-प्रति-दिन बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत हो रहे थे। वैसे सतनामी आन्दोलन में षड्यन्त्र के बीज गुरु घासीदास के समय में ही पड़ गये थे, जब उसमें भारी संख्या में ब्राह्मणों और अन्य सवर्णों ने घुसपैठ कर ली थी।

Advertisements


Advertisements


Comments Rahul sharma on 16-12-2023

Sir sadh smaj se hai gotra tumbdiya hai hame nhi pta h hamari cast ka par mere baba ko jab naukri lagi thi to unka cast record nhi tha isliye mere baba ne apne aap bhraman cast me convert kar liya to muje batye sadh ab haryana me kis name listed h

Barle on 30-11-2023

Caste

Dhirendra satyavedi on 31-10-2023

बकवास जानकारी है

Advertisements

kamal singh on 23-10-2023

this time is bed

User188 on 07-10-2023

This False Information on Your website plz Dont share wrong information about Satnami samaj. And Take a Legal Action on Your web

Deepuogare on 27-08-2023

Satnami jati niwas

Rahul kumar on 12-07-2023

Satnami kon si cast hota h

Advertisements

Satnami on 23-06-2023

Satnami

Sahucast on 03-05-2023

Sahu cast

Satnami up kya bolts hai on 11-04-2023

Satnami kya bolte

Manoj koshale on 08-03-2023

Girawdhpuri me tolet matharum ku nahi banaya

Satnami Yuva Sangh on 19-02-2023

Bhai Galat Chije Mat Faila Thodi Resarch Kar

Advertisements

lucky barman on 07-02-2023

satnami cast smmmaniy cast hai aur inko dalit kahna galat hai

Surajsarang1 on 09-01-2023

jai Satnam

Durga lal on 05-01-2023

Satnami कोन से cast me आता hai

Manish kurrey on 28-11-2022

Konsa kast me aata hai

Nidhi on 15-09-2022

Satnaam darm ek alg cast hn Jo sc varg me aata hn isme Guru ghasidas ji ki mahimaa ka ulekh hn iska vistar Chattisgarh me hn ye cast Hindu darm me Gina Jata hn Chattisgarh me inka bol Bala hn

Nihal kumar cg on 22-05-2022

Satnami hindu nhi tha. Satnam ek alag dharm tha

Advertisements

Deepak Yadav on 07-05-2022

(Mersa) surname Satnami samaj me aata hai kya?

Devid satnami on 23-04-2022

Esme Puri jankari nhi hai bhai ek bar se ese achhe se jeck kro

Satnami kon cost hai on 01-03-2022

Satnami kon cost hai

Vijay prakash on 24-01-2022

Ye jo story likhi hai satnamiyo ke bare me kya vo saty hai ,bilkul bhi nhi ,kyoki commen off sence kya kahti hai ki ise janne ke be liye itihash jano itihash me kya likha hai ki dalit samaj ko padne likhne yaha tak ki chappal pahanne ka ijajat nhi tha to bhaiyya ayse logo ke pass karodo ke chal sampatti kaha se aa gai or padene likhne ka to bilkul ijajat nhi tha to ye padelikhe kaise ho gaye,ye sab dalito ki tarah inki harkate hoti hai satnamiyo ki sach to ye hai ki jaha kurukchetr hai vaha sirf chatri hi nivas kar sakte hai kyoki bhai jaha sona paya jata hai vaha ki mitti bhi sona hi hota hai ,anap sanap likhne wale isliye likhte hai kyoki satnamiyo ne inhi har sadayantr ki bajati hai inko pta hai ki jabtak satnami hai inki dal galne wala nhi hai kyoki likhne wale to chahte hai ki har ghav ke ham raja ho baki praja taki ham jaisa chahe vaisa inka sosan kare sach to ye ki chhattisgarh aaj mukt hai inse to satnamiyo ke badaulat nhi to aaj ye jo satnamiyo ko gali dete hai n vo or unki khandan inki kheto me hal chalata rahta gulam ban kar,,aaj jo log satmiyo ko pith pichhe gali dete hai or inke bachhe anap sanap comments karte hai are paglo aaj padelikh kar acche se ji rhe ho n vo sirf satnami ki badaulat mai kisi or ko nho un vyaktiyo ko bol rha hu jo satnamiyo ko gali dete hai,satnami to sher hai,vo ser hi rahega,or ye jo likhavato ki bat to ye sab apni niji swarth ke karan galt likhte hai,by good night

Advertisements

GIRDHAR K BARLE on 18-01-2022

Satnami chattishgard ane se pahale kon si bhasha bolte the

Soni cast on 22-08-2021

Soni cast

Dharmendra Kumar Bhardwaj on 21-06-2021

Satnami jaati ki utpati kaun se San Mein Hui Hai Jankari dijiye tatha kab se satnami jaati banaa

Satnami kon he on 17-04-2021

Satnami kon he

Likeshwar banjare on 26-02-2021

Hii

Kartik Bharati on 11-02-2021

Kartik Bharati

Satnami ka cost on 07-12-2020

Satnami ka cost

TILAK TANDON on 12-11-2020

Aise hi jaankari bheje

Advertisements

भागीरथी on 18-10-2020

सतनामी हमे लिखने या बोलने का प्रचलन कब से हे

Bimlesh Kumar on 21-09-2020

Satnami kon sa cast hai

Prashant on 12-09-2020

Ncert ke 7th class ke book ke page no. 49 me last पैराग्राफ diya hai jin anpdh logo ko nahi pta jake dekhe fir bole ki satnaami ko hai ....

मोरध्वज निराला डूंमरपारा बाराद्वार सक्ति चांपा on 11-09-2020

सतनामी जाति की उपपत्ति पुराने सत्य और साधारण साधवों ने कीं|

रामफल कमल on 06-09-2020

सतनाम चौका आरती में दोहा शब्द कबीर पंथी या रविदास पंथियों के अधिक सुनने को मिलती है?

जय सतनाम

Vijay prakash on 01-09-2020

San 1756 me baba gurughashi ji janm lete hai inhone inke parwar chal sampatti lekar aye the lekin jaha basana hota hai jaha jangal hai vaha kaise baso ge kutiya hi banakar lekin inke purvaj royal the lekin inke pass worker nhi tha ab inko chodiye ,jab pariwar me koi khuddar or nidar bachha janm leta hai to vo kisi se darta nhi,logo ke upar atyachar bhej bhav dekhe to bhai isme tapsya ki sawal hi khada nhi hota logo ko apne aap gyan aa hi jata hai,baki log kya karte the bramhad thakur ki parmanent gulam 24 ghante kam karna inke kheto me badle me ak mutthi chaval or mil gaye to purane kapde sal me ak bar inke mahilavo ko chedna acchi jagah saman chijo par kabja karna inki fitrat hai bramhan thakur ki kamjor nirbal asahay logo ki murkhta purvak kam karana abhi nhi aaj bhi hai,inke harkato ko dekh kar gurughashi dash baba ji ne besahara logo ko bola itna kyo karte ho badale me jitna dena chahiye utna kyo nhi diya kyo unki ladki ko cheda par jo inki naukar the vo aaj bhi inko namskar karte hai bas kya galt karte the gurughashi das baba bas isi bat se satnam panth ka janm huwa bahot mar kat huwa bramhan thakur kar safaya huwa isi ke sath ladte ladte hamaye kai guru ne balidan diye,ant me safed jhanda gadaya gaya,jinko gulami pasand thi vo satnami nhi mila or jisko gulami pasand nhi thi vo satnami bana lekin kahavat hai,vance adat or khun badalti nhi,jo satnami me milne ke bad bhi mance matan khana nhi tyage lekin satnami me mile,satnami ak srest manav dharm hai jaha se saty jivit hai,sanatan or puratan dharm manav dharm hai,satnami bhaiyo kabhi jhukna nhi nhi to phir se gulami ki duniya bas jayegi,satnam dharm banne ke bad jo gulami pasand thi unko obc me dale or satnamiyo ko harijan jabki unko pta hai pure sansar me satnami hi inki raste ka patthar hai,aaj bhi satnamiyo ko jhukane ki koshis karta rahta hai age n bade inko log nafarat kare isliye inko sc me dal diye hai balki satnami ak suryvanshi hi hai,suryvanshi hi kaurav pandav hai or ram ka mama ghav bhi chhattisgarhi hai,sabhi niyam kanun satnamiyo ka hi banaya huwa hai,vo to jhukane ke chakkar me sc me dale hai sabhi shatro ko pado sabhi sastr manav dharm ko hi srest batata hai

Advertisements

मोरध्वज निराला डूंमरपारा बाराद्वार सक्ति चांपा on 25-02-2020

हमें हिंदू समाज समझा नहीे जाता,क्योे?

Banti on 23-02-2020

Satnamiyo our Aurangzeb ke sath ladai ka itihaa

Satnmi kon jati hai on 07-01-2020

Tandon kya hai


Advertisements

आप यहाँ पर gk, question answers, general knowledge, सामान्य ज्ञान, questions in hindi, notes in hindi, pdf in hindi आदि विषय पर अपने जवाब दे सकते हैं।
नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity


इस टॉपिक पर कोई भी जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं क्योंकि यह हाल ही में जोड़ा गया है। आप इस पर कमेन्ट कर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।

Labels: , सतनामी , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।

अपना जवाब या सवाल नीचे दिये गए बॉक्स में लिखें।