Aadhunik Kaal Me Mahilaon Ki Sthiti आधुनिक काल में महिलाओं की स्थिति

आधुनिक काल में महिलाओं की स्थिति

Pradeep Chawla on 14-10-2018


आज के इस आधुनिक युग में नारी पुरुष से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है चाहे वह राजनीति का क्षेत्र हो या सामाजिक या व्यवसायिक या वैज्ञानिक या कला का क्षेत्र, नारी हर क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान बना चुकी है। हमारे देश की ऐसी कई महान नारियां है जिन्होंने आसमान की बुलंदियों को छुआ है और देश का नाम रोशन किया है। उदाहरण के लिए स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी (प्रधानमंत्री), किरण बेदी (आई.पी.एस. अधिकारी), सुनिता विलियम्स, कल्पना चावला जो अंतरिक्ष की ऊँचाईयों तक पहुँच चुकी है। स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (गायिका), हेमा मालिनी, राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटील, सुधा चंद्रन, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्याराय बच्चन जिन्होंने कला के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर इतिहास में अपना नाम स्वर्णीम अक्षरों में अंकित कर लिया है। पी.टी. उषा, सानिया मिर्जा ने खेल जगत में अपना नाम दर्ज किया है। मदर टेरेसा का नाम भी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उल्लेखनीय है।
इतिहास भी इस साक्ष्य का गवाह है कि प्रचाीन काल में भी हमारे देश में कई ऐसी वीरांगना पैदा हुई है जिन्होंने देश की शान, गौरव, गरिमा को बनाये रखी है उनमें से महारानी लक्ष्मीबाई, कंठ कोकिला श्रीमती सरोजनी नायडू, अहिल्याबाई और ऐसी कई महान विभूतियाँ पैदा हुई है जिन पर हमारे देश को गर्व होता है।
अति प्राचीन काल में साधारणतया नारियों का क्षेत्र सिर्फ घर की चार दीवारी तक ही सीमित था, परन्तु आज के इस आधुनिक युग में नारी जहां पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग प्रदान कर रही है और वास्तव में देखा जाए तो कई क्षेत्रों में नारी पुरुषों से भी आगे है।
इसके बावजूद भी इस आधुनिक युग में हमारा समाज एक पुरुष प्रदान समाज है आज के युग में नारी चाहे कितने ही बड़े मुकाम पर पहुंच जाय वह नारी ही है। हमारा समाज कितना भी आधुनिक क्यों न हो जाए लोगों की मानसिकता आज भी वही रूढि़वादियों में जकड़ी हुई है। आज भी यह देखा जा रहा है कि लड़कियों, औरतों के साथ बहुत अत्याचार हो रहे है आज भी आये दिनों अखबार व टी.वी. में यह देखने, पडऩे, सुनने को मिलता है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बहू को जिन्दा जला दिया, कई घरों में यह देखा जा रहा है कि औरते घर का काम सम्भालती है, आफिस भी जाती है बच्चे, घर के बुजुर्ग, पति का भी ध्यान रकती है इसके बाजूद भी उसका अस्तित्व घर में न के बराबर होता है। शिक्षित परिवारों में भी भ्रूण हत्या के मामले देखने को मिल रहे हैं।
ऐसी स्थिति में और ऐसे आधुनिक युग में आवश्यकता है हमें अपनी मानसिकता को बदलने की।
हमारे भारतीय संविधान में भी औरत और आदमी को समान अधिकार दिये गए है इसके बावजूद भी हमारा समाज इस बात को स्वीकार नहीं करता है।
अत: मेरा समाज से, इस देश से यह अनुरोध है कि बदलते परिवेश में नारियों की स्वतंत्र मानसिकता को स्वीकार किया जाए क्योंकि आज की नारी अबला नहीं सबला है, मैं यह बात समाज से पूछना चाहती हूं कि देश तो स्वतंत्र हो गया है परन्तु हमारी मानसिकता कब स्वतंत्र होगी क्योंकि देश की अखंडता, एकता व देश के सर्वांगीण विकास में नारी जाति का बहुत बड़ा योगदान है और यह योगदान कायम रहे इसके लिए देश, समाज को अपनी मानसिकता बदलनी होगी क्योकि नारी पूज्यनीय है, सम्माननीय है।
कहा भी गया है
नारी का सम्मान करो
मत इसका अपमान करो
वह जब जिद पर आती है
एक तूफान उठाती है
वह काली (दुर्गा) बन जाती है।
साधारणतया: यह देखा गया है कि जिस घर नारी का सम्मान नहीं होता नारी का शोषण होता है वह घर नर्क बन जाता है एवं नष्ट हो जाता है।
कहा भी गया है-
या देवी सर्वभुतेषु, नारी रुपेण संस्थित:
नमस्तस्ये नमस्तस्ये नमस्तस्ये नमो नम: ।।

Advertisements


Advertisements


Comments Nomi sinha on 01-04-2024

Visthapan kya hai

Pinki on 22-01-2024

Vartman me mahilaon ki badalti sthiti per mcq

Sumaiya khan on 12-12-2023

Aadhunik kalkhandatil streeyanchi stithi Kashi aahe he sanga

Advertisements

Sumaiya khan on 12-12-2023

Aadhunik kalkhandatil streeyanchi stithi Kashi aahe he sanga in Marathi

Priti on 23-01-2023

भारत में महिलाओं को अभी भी विभिन्न तरीके से भेदभाव और उत्पीडन का सामना कैसे करना पड़ता है

Dr pushpa tiwary on 21-12-2022

Sarkari dristikoneh aaj ki nariya

Arif on 19-12-2022

Aadhunik Yug mein Bina link bhej ke Sahyog ko diye jaane wale mahatva ki dharnaon ki vyakhya kijiye

Advertisements

Nandita on 06-12-2022

आधुनिक काल में महिलाओं को जानने के स्त्रोत बताये

Priti paswan on 03-11-2022

आधुनिक भारत मे स्त्रियो की स्थिति

Anshika gautam on 21-05-2022

आधुनिक काल मध्य आधुनिक काल प्राचीन काल के खानपान का चित्र एल्बम

Shalu on 12-05-2022

Aadhunik kal me estri ki Samajik esdhiti

Devil king on 08-04-2022

Sahi hh

Advertisements

एम आर साथी on 23-03-2022

आधुनिक काल और वर्तमान में महिलाओं के श्रंगार का तुलनात्मक अध्ययन बताइये?

M on 31-01-2022

आधुनिक काल मे महिला साहित्यकार की स्थिति

Durga on 29-01-2022

Mahila shsktikaran par project Fill with photo

Durga on 29-01-2022

Project

अनुराधा on 03-12-2021

आधुनिक काल में नारी की स्थिति

Gulnaaz on 18-07-2021

आधुनिक काल में और मध्यकाल मे हिन्दू और मुस्लिम महिलाओं के कानून और अधिकारो के बार मे बताओ??

Advertisements

Saumya singh Saumya singh on 10-11-2020

Adhunik Kal me mahilaon ki sthiti bataiye

Suraj on 12-09-2020

आधुनिक काल में भारत में स्त्रियों की स्थिति की समीक्षा कीजिए

Amit on 06-12-2019

Nibandh desh mein mahilaon ki sthiti par

Yogendra singh on 10-08-2018

आधुनिक काल में महिलाओं की स्थिति speech

Yogendra singh on 10-08-2018

आधुनिक काल में महिलाओं की स्थिति


Advertisements

आप यहाँ पर gk, question answers, general knowledge, सामान्य ज्ञान, questions in hindi, notes in hindi, pdf in hindi आदि विषय पर अपने जवाब दे सकते हैं।
नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें Culture Current affairs International Relations Security and Defence Social Issues English Antonyms English Language English Related Words English Vocabulary Ethics and Values Geography Geography - india Geography -physical Geography-world River Gk GK in Hindi (Samanya Gyan) Hindi language History History - ancient History - medieval History - modern History-world Age Aptitude- Ratio Aptitude-hindi Aptitude-Number System Aptitude-speed and distance Aptitude-Time and works Area Art and Culture Average Decimal Geometry Interest L.C.M.and H.C.F Mixture Number systems Partnership Percentage Pipe and Tanki Profit and loss Ratio Series Simplification Time and distance Train Trigonometry Volume Work and time Biology Chemistry Science Science and Technology Chattishgarh Delhi Gujarat Haryana Jharkhand Jharkhand GK Madhya Pradesh Maharashtra Rajasthan States Uttar Pradesh Uttarakhand Bihar Computer Knowledge Economy Indian culture Physics Polity


इस टॉपिक पर कोई भी जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं क्योंकि यह हाल ही में जोड़ा गया है। आप इस पर कमेन्ट कर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।

Labels: , , , , ,
अपना सवाल पूछेंं या जवाब दें।

अपना जवाब या सवाल नीचे दिये गए बॉक्स में लिखें।