उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिर
उत्तर प्रदेश न सिर्फ इतिहास, संस्कृति व् सभ्यता को अपने में समेटे हुए है बल्कि यह अपनी खूबसूरती के कारण भी पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहाँ पर्यटकों के लिए हर तरह की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। भारत में अगर भक्ति व तीर्थ स्थलों के लिए उत्तर प्रदेश को शामिल न किया जाए तो अधूरी बात रहेगी। उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर Photo Courtesy: Abhi9211 यहाँ भक्ति में डूबे बहुत से तीर्थ स्थल हैं जो श्रद्धालुओं को दूर दूर से खींचे लिए आते हैं। यहाँ की पावन धरती भगवान की श्रद्धा में डूबे भक्तों को खूब भाति है जिसके मोह में पर्यटक हज़ारों की संख्या में यहाँ आते हैं। कोई मोक्ष प्राप्ति के लिए आता है तो कोई भगवान के दर्शन के लिए। तो दोस्तों आप भी तैयार हो जाइए भगवान की भक्ति में डूबने के लिए और कीजिये इन पांच विश्व प्रसिद्ध मंदिरों की सैर। पढ़ें:इस जन्माष्टमी जानिये भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के लिए क्यों ख़ास है वृंदावन उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर अद्भुत नक्काशी का बना है यह प्रेम मंदिर Photo Courtesy: KuwarOnline प्रेम मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित प्रेम मंदिर उत्तर प्रदेश के भव्य स्थल वृन्दावन में स्थित है यह स्थल मथुरा जिले के समीप ही पड़ता है। इस मंदिर का निर्माण जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज जी ने करवाया था। इसे इस्कान टेम्पल के नाम से भी जाना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के अस्तत्व पर इस मंदिर को बनाया गया है। इस मंदिर में हज़ारों श्रद्धालु शानदार वास्तुकला और चमत्कारी मूर्तियों को देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर बांके बिहारी भगवान कृष्ण को समर्पित है यह मंदिर Photo Courtesy: आशीष भटनागर बांके बिहारी मंदिर उत्तर प्रदेश के रमणीक स्थल मथुरा के निकट वृन्दावन में यह आकर्षक मंदिर भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक है। जो बांके बिहारी भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 1834 में किया गया था जिसे स्वामी हरिदास जी ने बनवाया था। हिन्दुओं के नज़रिये से वृन्दावन एक ऐसी पावन भूमि है जिसे मात्र छूने से ही सारे पाप धुल जाते हैं,जिसकी धरती पर मोक्ष प्राप्ति होता है। यह हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यह मंदिर भव्यता और राजस्थानी शैली में बना हुआ है इसकी खुदी हुई नक्काशी देखने योग्य है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण की मुख्य मूर्ति मन मोह लेती है। यहाँ का वातावरण इतना पवित्र होता है कि भक्त यहाँ आते ही भगवान की श्रद्धा में डूब जाते हैं। कहा जाता है कि श्री हरिदास स्वामी विषय उदासीन वैष्णव थे,जिनकी भक्ति, भजन-कीर्तन से प्रसन्न होकर निधिवन से श्री बाँके बिहारी जी प्रकट हुये थे। पढ़ें:एक दिन में करें 6 अलग अलग गणपति मंदिरों के दर्शन उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर भगवान राम की जन्म भूमि मंदिर Photo Courtesy: Ajay Tallam राम जन्म भूमि मंदिर अयोध्या यूँ तो बहुत से किस्सों के लिए सदियों से जाना जाता है। कि भगवान श्री राम यहीं जन्मे थे। अयोध्या भवन राम की जन्मभूमि है। यहाँ श्री राम को समर्पित एक मंदिर जो राम जन्म भूमि मंदिर के नाम से जाना जाता है। आप यहाँ आकर भगवान राम की जन्मभूमि के दर्शन कर सकते हैं। Read in English article: Travel to the 6 Famous Temples of Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर गोरखनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश का वैभव मंदिर Photo Courtesy: Ashok modhvadia गोरखनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश के सबसे मशहूर मंदिरों में से एक है गोरखनाथ मंदिर। माना जाता है कि संत गोरखनाथ जी ने इस स्थल पर तपस्या की थी। मकर संक्रान्ति के अवसर पर यहाँ विशाल मेला लगता है जो खिचड़ी मेला के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर 52 एकड़ जमीन पर बना हुआ है। पढ़ें:महाशिवरात्रि स्पेशल : जहां मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने पूजा था भगवान शिव को उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध मंदिर भूतेश्वर भगवान महादेव को समर्पित है यह मंदिर Photo Courtesy: Shashankduhan भूतेश्वर महादेव मंदिर भगवान महादेव को समर्पित भूतेश्वर मंदिर भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यहाँ भगवान शिव को भूतनाथ कहा जाता है इसलिए इस मंदिर का नाम भूतेश्वर है। कहा जाता है कि भूतनाथ भूतों व् आत्माओं के स्वामी हैं। यहाँ आने वाले भक्त इस मंदिर की वास्तुकला व् इस मंदिर की मूर्तियों की नक्काशी बखूबी देख सकते हैं।
Read more at: https://hindi.nativeplanet.com/travel-guide/famous-temples-uttar-pradesh-000713.html
आप यहाँ पर gk, question answers, general knowledge, सामान्य ज्ञान, questions in hindi, notes in hindi, pdf in hindi आदि विषय पर अपने जवाब दे सकते हैं।
नीचे दिए गए विषय पर सवाल जवाब के लिए टॉपिक के लिंक पर क्लिक करें
Culture
Current affairs
International Relations
Security and Defence
Social Issues
English Antonyms
English Language
English Related Words
English Vocabulary
Ethics and Values
Geography
Geography - india
Geography -physical
Geography-world
River
Gk
GK in Hindi (Samanya Gyan)
Hindi language
History
History - ancient
History - medieval
History - modern
History-world
Age
Aptitude- Ratio
Aptitude-hindi
Aptitude-Number System
Aptitude-speed and distance
Aptitude-Time and works
Area
Art and Culture
Average
Decimal
Geometry
Interest
L.C.M.and H.C.F
Mixture
Number systems
Partnership
Percentage
Pipe and Tanki
Profit and loss
Ratio
Series
Simplification
Time and distance
Train
Trigonometry
Volume
Work and time
Biology
Chemistry
Science
Science and Technology
Chattishgarh
Delhi
Gujarat
Haryana
Jharkhand
Jharkhand GK
Madhya Pradesh
Maharashtra
Rajasthan
States
Uttar Pradesh
Uttarakhand
Bihar
Computer Knowledge
Economy
Indian culture
Physics
Polity
इस टॉपिक पर कोई भी जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं क्योंकि यह हाल ही में जोड़ा गया है। आप इस पर कमेन्ट कर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं।