Dogri
= डोगरी() (Dogri)
डोगरी † संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰]
१. डोगरा जाति के लोगों की बोली जो पंजाबी की एक शाखा है ।
२. छोटे छोटे घर । उ॰— काम करने के लिये मीलों दूर साधारण से छोटे छोटे घर बना लिए हैं,— जिन्हें डोगरी कहते हैं । —किन्नर॰, पृ॰ ६६ ।
डोगरी भारत के जम्मू और कश्मीर प्रान्त में बोली जाने वाली एक भाषा है। वर्ष 2004 में इसे भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है। पश्चिमी पहाड़ी बोलियों के परिवार में, मध्यवर्ती पहाड़ी पट्टी की जनभाषाओं में, डोगरी, चंबयाली, मडवाली, मंडयाली, बिलासपुरी, बागडी आदि उल्लेखनीय हैं। डोगरी इस विशाल परिवार में कई कारणों से विशिष्ट जनभाषा है। इसकी पहली विशेषता यह है कि दूसरी बोलियों की अपेक्षा इसके बोलनेवालों की संख्या विशेष रूप से अधिक है। दूसरी यह कि इस परिवार मे केवल डोगरी ही साहित्यिक रूप से गतिशील और सम्पन्न है। डोगरी की तीसरी विशिष्टता यह भी है कि एक समय यह भाषा कश्मीर रियासत तथा चंबा राज्य में राजकीय प्रशासन के अंदरूनी व्यवहार का माध्यम रह चुकी है। इसी भाषा के संबंध से इसके बोलने वाले डोगरे कहलाते हैं तथा डोगरी के भाषाई क्षेत्र को सामान्यतः "डुग्गर" कहा जाता है। रियासत जम्मू कश्मीर की शरतकालीन राजधानी जम्मू नाम का ऐतिहासिक नगर, डोगरी की साहित्यिक साधना का प्रमुख केंद्र है, जहाँ डोगरी के साहित्यिकों का प्रतिनिधि संगठन "डोगरी संस्था" के नाम से, इस भाषा के साहित्यिक योगक्षेम के लिये गत लगभग ६० वर्षो से प्रयत्नशील है। डोगरी पंजाबी की उपबोली है - यह भ्रांत धारणा डॉ॰ ग्रियर्सन के भाषाई सर्वेक्षण के प्रशंसनीय कार्य में डोगरी के पंजाबी की उपबोली के रूप में उल्लेख से फैली। इसमें उनका दोष नहीं। उस समय उनके इन सर्वेक्षण में प्रत्येक भाषा, बोली का स्वतंत्र गंभीर अध्ययन संभव नहीं था। जॉन बीम्ज ने भारतीय भाषा विज्ञान की रूपरेखा संबंधी अपनी पुस्तक (प्रकाशित 1866 ई॰) में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि डोगरी ना तो कश्मीरी की अंगभूत बोली है, ना पंजाबी की। उन्होंने इसे भारतीय-जर्मन परिवार की आर्य शाखा की प्रमुख 11 भाषाओं में गिना है। डॉ॰ सिद्धेश्वर वर्मा ने भी डोगरी की गणना भारत की प्रमुख सात सीमांत भाषाओं में की है। डोगरी की अपनी एक लिपि है जिसे टाकरी या टक्करी लिपि कहते हैं। यह लिपि काफी पुरानी है। गुरमुखी लिपि का प्रादुर्भाव इसी से माना
डोगरी meaning in english
किस संवैधानिक , संशोधन के द्वारा संविधान भारतीय संविधान की 8 वीं अनुसूची में बोडो , डोगरी , संथाली और मैथिली भाषाओं का समावेश किया गया -
संविधान के किस संशोधन अधिनियम द्वारा डोगरी , मैथिली , संथाली एवं बोडो को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है -
डोगरी भाषा किस राज्य में बोली जाती है -
Dogri
meaning in Gujarati: ડોગરી
Translate ડોગરી
Dogri
meaning in Marathi: डोगरी
Translate डोगरी
Dogri
meaning in Bengali: ডগরি
Translate ডগরি
Dogri
meaning in Telugu: డోగ్రి
Translate డోగ్రి
Dogri
meaning in Tamil: டோக்ரி
Translate டோக்ரி
bucket