Kamakhya (Kamaakhya) Meaning In Hindi

Kamaakhya meaning in Hindi

Kamaakhya = कामाख्या() (Kamakhya)



कामाख्या संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. देवी का एक अविग्रह ।
२. सती या देवी का योनिपीठ । कामरूप ।
कामाख्या, देवी या शक्ति के प्रधान नामों में से एक नाम है। यह तांत्रिक देवी हैं और काली तथा 'त्रिपुर सुन्दरी' के साथ इनका निकट समबन्ध है। इनकी कथा का उल्लेख कालिका पुराण और योगिनी तंत्र में विस्तृत रूप से हुआ है। समूचे असम और पूर्वोत्तर बंगाल में शक्ति अथवा कामाक्षी की पूजा का बड़ा महात्म्य है। असम के कामरूप में कामाख्या का प्रसिद्ध मन्दिर अवस्थित है। पुराणों के अनुसार पिता दक्ष के यज्ञ में पति शिव का अपमान होने के कारण सती हवनकुंड में ही कूद पड़ी थीं जिसके शरीर को शिव कंधे पर दीर्घकाल तक डाले फिरते रहे। सती के अंग जहाँ-जहाँ गिरे वहाँ-वहाँ शक्तिपीठ बन गए जो शाक्त तथा शैव भक्तों के परम तीर्थ हुए। इन्हीं पीठों में से एक—कामरूप असम में स्थापित हुआ, जो आज की गौहाटी के सामने 'कामाख्या' नामक पहाड़ी पर स्थित है। पश्चिमी भारत में जो कामारूप की नारी शक्ति के अनेक अलौकिक चमत्कारों की बात लोकसाहित्य में कही गई है, उसका आधार इस कामाक्षी का महत्व ही है। 'कामरूप' का अर्थ ही है 'इच्छानुसार रूप धारण कर लेना' और विश्वास है कि असम की नारियाँ चाहे जिसको अपनी इच्छा के अनुकूल रूप में बदल देती थीं। असम के पूर्वी भाग में अत्यंत प्राचीन काल से नारी की शक्ति की अर्चना हुई है। महाभारत में उस दिशा के स्त्रीराज्य का उल्लेख हुआ है। इसमें संदेह नहीं कि मातृसत्तात्मक परंपरा का कोई न कोई रूप वहाँ था जो वहाँ की नागा आदि जातियों में आज भी बना है। ऐसे वातावरण में देवी का महत्व चिरस्थायी होना स्वाभाविक ही था और जब उसे शिव की पत्नी मान लिया गया तब शक्ति संप्रदाय को सहज ही शैव शक्ति की पृष्ठभूमि और मर्यादा प्राप्त हो गई। फिर जब वज्रयानी प्रज्ञापारमिता और शक्ति एक कर दी गईं तब तो शक्ति गौरव का और भी प्रसार हो गया। उस शक्ति विश्वास का केंद्र गोहाटी की कामाख्या पहाड़ी का यह कामाक्षी पीठ है।
कामाख्या meaning in english

Synonyms of Kamaakhya

Tags: Kamakhya meaning in Hindi. Kamaakhya meaning in hindi. Kamaakhya in hindi language. What is meaning of Kamaakhya in Hindi dictionary? Kamaakhya ka matalab hindi me kya hai (Kamaakhya का हिन्दी में मतलब ). Kamakhya in hindi. Hindi meaning of Kamaakhya , Kamaakhya ka matalab hindi me, Kamaakhya का मतलब (मीनिंग) हिन्दी में जाने। What is Kamaakhya? Who is Kamaakhya? Where is Kamaakhya English to Hindi dictionary(शब्दकोश).
ये शब्द भी देखें: Kamakhya(कामाख्या),

हिंदी वर्णमाला के अनुसार शुरू होने वाले शब्द
अं क्ष त्र ज्ञ

कामाख्या से सम्बंधित प्रश्न

Kamakhya Question answers :



Kamaakhya meaning in Gujarati: કામાખ્યા
Translate કામાખ્યા
Kamaakhya meaning in Marathi: कामाख्या
Translate कामाख्या
Kamaakhya meaning in Bengali: কামাখ্যা
Translate কামাখ্যা
Kamaakhya meaning in Telugu: కామాఖ్య
Translate కామాఖ్య
Kamaakhya meaning in Tamil: காமாக்யா
Translate காமாக்யா

Comments।