Indies
= एण्डीज() (Andes)
ऐण्डीज (स्पेनी व अंग्रेज़ी: Andes) दुनिया की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला है जो दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित है। कुल मिलाकर यह पर्वतमाला ७,००० किमी तक चलती है और लगभग २०० किमी की औसत चौड़ाई रखती है। इस पर्वतमाला की औसत ऊँचाई ४,००० मीटर (१३,००० फ़ुट) है। ऐन्डीज़ दक्षिण अमेरिका के सात देशों - अर्जेन्टीना, चिली, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर और वेनेज़ुएला - से गुज़रती है, लेकिन चिली में इसका विस्तार सबसे अधिक है। यह पर्वत श्रृंखला नवीन मोडदार होने के साथ इसका संबंध अभिसारी प्लेट सीमांत होने के कारण यह भूकंप व ज्वालामुखी से प्रभावित है। ऐन्डीज़ पर्वतों में कई उपश्रंखलाएँ शामिल हैं, जिनके बीच में निचले इलाक़े स्थित हैं। इस क्षेत्र में कई ऊँचे पठार भी मौजूद हैं और यहाँ के कई मुख्य शहर - जैसे कि कीतो, बोगोता, आरेकीपा, मेदेयीन, ला पास, सूक्रे और मेरिदा - इन्हीं पठारों पर स्थित हैं। आल्टिप्लानो का पठार नामक पठार तिब्बत के पठार के बाद विश्व का दूसरा सबसे ऊँचा पठार है। टिटिकाका झील जैसी कई पर्वतीय झीलें भी ऐन्डीज़ श्रंखला में स्थित हैं। इतिहास में ऐन्डीज़ में इंका जैसी कई मूल अमेरिकी संस्कृतियाँ भी पनपी थीं। चिली और अर्जेन्टीना की अंतरराष्ट्रीय सरहद पर खड़ा (जिसका शिखर अर्जेन्टीना की तरफ़ है) ६,९६०.८ मीटर (२२,८३७ फ़ुट) ऊँचा अकोंकागुआ पर्वत (Aconcagua) इस श्रंखला का सबसे बुलन्द पहाड़ है और यह एशिया से बाहर विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत है।
एण्डीज meaning in english