Upanishads
= उपनिषद्() (Upanishd)
उपनिषद् संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. पास बैठना ।
२. ब्रह्मविद्या की प्राप्ति के लिये गुरु के पास बैठना ।
३. वैद की शाखाओं के ब्राह्मणों के वे अतिम भाग जिसमें ब्रह्माविद्या अर्थात् आत्मा, परमात्मा आदि का निरूपण रहता है । विशेष—कोई कोई उपनिषदें संहिताओं में भी मिलती है; जैसे ईश, जो शुक्ल यजुर्वद का ४० वाँ अध्याय माना जाता है । प्रधान उपनिषदें ये हैं—ईश या वाजसनेय, केन या तवल्कार, कठ, प्रश्न, मृुडक, मांडूक्य, तौत्तिरीय, ऐतरेय, छांदोग्य, बृहदारण्य । इनके अतिरिक्त कौषीतकी, मेत्रायणी, और श्वेताश्वतर भी आर्ष मानी जाती हैं । उपनिषदों की संख्या कोई १८, कोई, ३४, कोई ५२ और कौई १०८ तक मानते हैं पर इनमें से बहुत सी बहुत पीछे की बनी हुई हैं ।
४. वेदव्रत ब्रह्मचारी के ४० संस्कारों में से एक जो गोदान अर्थात् केशांत संस्कार के पहले होता है ।
५. निर्जन स्थान ।
५. धर्म ।
उपनिषद् हिन्दू धर्म के महत्त्वपूर्ण श्रुति धर्मग्रन्थ हैं। ये वैदिक वांग्मय के अभिन्न भाग हैं। इनमें परमेश्वर, परमात्मा-ब्रह्म और आत्मा के स्वभाव और सम्बन्ध का बहुत ही दार्शनिक और ज्ञानपूर्वक वर्णन दिया गया है। उपनिषदों में कर्मकांड को 'अवर' कहकर ज्ञान को इसलिए महत्व दिया गया कि ज्ञान स्थूल से सूक्ष्म की ओर ले जाता है। ब्रह्म, जीव और जगत् का ज्ञान पाना उपनिषदों की मूल शिक्षा है। भगवद्गीता तथा ब्रह्मसूत्र उपनिषदों के साथ मिलकर वेदान्त की 'प्रस्थानत्रयी' कहलाते हैं। हिन्दू धर्मपर एक श्रेणी का भागउपनिषद ही समस्त भारतीय दर्शनों के मूल स्रोत हैं, चाहे वो वेदान्त हो या सांख्य या जैन धर्म या बौद्ध धर्म। उपनिषदों को स्वयं भी वेदान्त कहा गया है। दुनिया के कई दार्शनिक उपनिषदों को सबसे बेहतरीन ज्ञानकोश मानते हैं। उपनिषद् भारतीय सभ्यता की विश्व को अमूल्य धरोहर है। मुख्य उपनिषद 12 या 13 हैं। हरेक किसी न किसी वेद से जुड़ा हुआ है। ये संस्कृत में लिखे गये हैं। १७वी सदी में दारा शिकोह ने अनेक उपनिषदों का फारसी में अनुवाद कराया। १९वीं सदी में जर्मन तत्त्ववेता शोपेनहावर और मैक्समूलर ने इन ग्रन्थों में जो रुचि दिखलाकर इनके अनुवाद किए वह सर्वविदित हैं और माननीय हैं। उपनिषद् शब्द का साधारण अर्थ है - ‘समीप उपवेशन’ या 'समीप बैठना (ब्रह्म विद्या की प्राप्ति के लिए शिष्य का गुरु के पास बैठना)। यह शब्द ‘
उपनिषद् meaning in english
उपनिषद् काल के राजा अश्वपति शासक थे -
अध्यात्म ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का संवाद किस उपनिषद् में प्राप्त होता है -
Upanishads
meaning in Gujarati: ઉપનિષદ
Translate ઉપનિષદ
Upanishads
meaning in Marathi: उपनिषद
Translate उपनिषद
Upanishads
meaning in Bengali: উপনিষদ
Translate উপনিষদ
Upanishads
meaning in Telugu: ఉపనిషత్తులు
Translate ఉపనిషత్తులు
Upanishads
meaning in Tamil: உபநிடதங்கள்
Translate உபநிடதங்கள்