पूर्वांचल (Purvanchal) = Purvanchal
पूर्वांचल उत्तर-मध्य भारत के एक भौगोलिक क्षेत्र है जो उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर पर स्थित है। यह उत्तर में नेपाल, पूर्व में बिहार, दक्षिण मे मध्य प्रदेश के बघेलखंड क्षेत्र और पश्चिम मे उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र द्वारा घिरा है। इसे एक अलग राज्य बनाने के लिए एक राजनीतिक मांग की जाती है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में 117 विधायक सदस्यों द्वारा प्रतिनिधित्व करता है। इस क्षेत्र से 23 लोकसभा सदस्य चुने जाते हैं। पूर्वांचल की मुख्यतः तीन भाग हैं- पश्चिम में पूर्वी अवधी क्षेत्र, पूर्व में पश्चिमी-भोजपुरी क्षेत्र और उत्तर में नेपाल क्षेत्र। यह भारतीय-गंगा मैदान पर स्थित है और पश्चिमी बिहार के साथ यह दुनिया में सबसे अधिक घनी आबादी वाला क्षेत्र है। उत्तर प्रदेश के आसपास के जिलों की तुलना में मिट्टी की समृद्ध गुणवत्ता और उच्च केंचुआ घनत्व के कारण कृषि के लिए अनुकूल है। भोजपुरी क्षेत्र में प्रमुख भाषा या बोली है। हालाँकि हिंदी और भोजपुरी के अलावा भी अवधी तथा बघेलखंडी पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में बोली जाती हैं। पूर्व में बिहार राज्य की तरह, एक बड़ी आबादी, धीमी गति से आर्थिक विकास, कृषि यंत्रीकरण तथा चीनी मिलों के बंद होने से बेरोज़गारी में वृद्धि हुई, यह सामाजिक असंतोष का कारण है। 1991 में उत्तर प्रदेश की सरकार ने पूर्वांचल विकास निधि की स्थापना की जिसका उद्देश्य था कि, क्षेत्रीय विकास परियोजनाएं के लिये पैसा जमा करे और अग्रिम संतुलित विकास हो, स्थानीय जरूरतों को पूरा करे तथा क्षेत्रीय असमानताओं निवारण हो। लेकिन भ्रष्ट वितरण माध्यम के कारण परिस्थितिया अभी भी वही हैं। राजनीतिक दलों ने अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति का खेल खेल रहे है, जो क्षेत्र के पिछड़ेपन के पीछे प्रमुख कारण हैं। पूर्वांचल उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े क्षेत्र मे से एक के है। इसकी वजह जाति मार्गदर्शित राजनीति तथा एक विशाल जनसंख्या है। पूर्वांचल के प्रमुख मुद्दों मे - नागरिक बुनियादी सुविधाओं की कमी, उचित ग्रामीण शिक्षा और रोजगार, अंधकारमय कानून और व्यवस्था, चिंता का प्रमुख कारण है। पूर्वांचल सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र है। पूर्वांचल हमेशा उत्तर प्रदेश सरकार तथा भारत की केन्द्रीय सरकार द्वारा नजरअंदाज़ की गई है। मंगल पांडे इस क्षेत्र से सबसे
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।