अमेजन (Amazon) = Amazon
आमेजन या अमेजॉन या आमेजॉन (पुर्तगाली: Rio Amazonas; स्पेनी: Río Amazonas; अंग्रेजी: Amazon River) दक्षिण अमेरिका से होकर बहने वाली एक नदी है। आयतन के हिसाब से यह विश्व की सबसे बड़ी और लम्बाई के हिसाब से दूसरी नदी है। यह ब्राजील, पेरु, बोलविया, कोलम्बिया तथा इक्वाडोर से होकर बहती है। यह पेरु के एंडीज़ पर्वतमाला से निकलकर पूर्व की ओर बहती है, और अटलांटिक महासागर में मिलती है। इसकी प्रवाह-घाटी विश्व में वृहत्तम है, तथा इसमें जल की प्रवाह दर इसके बाद की आठ नदियों के योग से भी अधिक है। इसके लम्बे-चौडे पाट के कारण इस नदी पर पुलों का अभाव है। अमेज़न के वर्षावन दुनिया में सबसे बड़े हैं। इसका कुल क्षेत्रफल सत्तर लाख वर्ग किलोमीटर है, जोकि पूरे दक्षिण अमरीकी प्रायद्वीप का 40 प्रतिशत हिस्सा है। अमेज़न के जंगल धरती के पर्यावरण संतुलन में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उसे 'धरती का फेफड़ा' कहा जाता है। अमेज़न जैव विविधता का केंद्र है और यहाँ जीव-जंतुओं और वनस्पतियों के बेशुमार किस्में पाई जाती हैं। अमेज़न के वर्षावन से होकर बहने वाली 6,400 किलोमीटर लंबी अमेज़न नदी दुनिया की सबसे लंबी नदी है। दुनिया के समुद्रों में जितना मीठा पानी जाता है उसमें अमेज़न का योगदान 20 प्रतिशत है। अमेज़न के किनारों पर नौ देशों के लगभग तीन करोड़ लोग बसते हैं। ये देश हैं-- ब्राज़ील, बोलिविया, पेरू, इक्वेडोर, कोलंबिया, वेनेज़ुएला, गयाना, फ्रेंच गयाना और सूरीनाम। इनमें दो-तिहाई आबादी ब्राज़ील के लोगों की है। लगभग एक सदी तक अमेज़ॅन का सबसे दूरस्थ स्रोत अपूर्मिक नदी जल निकासी को माना जाता रहा हैं। फिर २०१४ मे अमरिकी जेम्स कॉंटोस और निकोलस त्रिपिसिच के एक अध्ययन में, अमेज़ॅन के सबसे दूर के स्रोत वास्तव में रिओ मंटारो ड्रेनेज को बताया गया है। बेलेम, अटलांटिक महासागर में नदी के मुहाने पर प्रमुख शहर और बंदरगाह है। जहां अमेज़न का मुहाना है, इसकी स्पष्ट स्थित और यह कितना व्यापक है, विवादास्पद है, जिसका कारण उस क्षेत्र की अजीब भूगोलिक संरचना है। अमेज़ॅन की 1100 से अधिक सहायक नदियां हैं, जिनमें से 12 नदियाँ की लंबाई 1,500 किलोमीटर (930 मील) हैं।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।