लैटिन (Latin) = Latin
Category: language
लैटिन संज्ञा स्त्रीलिंग एक भाषा जो पूर्व काल में इटली देश में बोली जाती थी । विशेष—किसी समय में सारे यूरोप में यह विद्वानों और पादरियों की भाषा थी । इस भाषा का साहित्य बहुत उन्नत था; और इसीलिये अब भी कुछ लोग इसका अध्ययन करते हैं ।
लातीना (Latina लातीना) प्राचीन रोमन साम्राज्य और प्राचीन रोमन धर्म की राजभाषा थी। आज ये एक मृत भाषा है, लेकिन फिर भी रोमन कैथोलिक चर्च की धर्मभाषा और वैटिकन सिटी शहर की राजभाषा है। ये एक शास्त्रीय भाषा है, संस्कृत की ही तरह, जिससे ये बहुत ज़्यादा मेल खाती है। लातीना हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसी से फ़्रांसिसी, इतालवी, स्पैनिश, रोमानियाई और पुर्तगाली भाषाओं का उद्गम हुआ है (पर अंग्रेज़ी का नहीं)। यूरोप में ईसाई धर्म के प्रभुत्व की वजह से लातीना मध्ययुगीन और पूर्व-आधुनिक कालों में लगभग सारे यूरोप की अंतर्राष्ट्रीय भाषा थी, जिसमें समस्त धर्म, विज्ञान, उच्च साहित्य, दर्शन और गणित की किताबें लिखी जाती थीं। लैटिन शब्द की उत्पत्ति लैटियम जिले (डिस्ट्रिक्ट) के नाम से हुई। यह वह जिला था जहाँ रोमूलस ने 1000 ई.पू. में रोम नगर की नींव रखी थी। लातीना कि लिपि रोमन लिपि है। असल में रोमन लिपि लातीना के लिये ही बनी है, यानी कि लातीना की अपनी लिपि है। इसलिये इसका हरेक अक्षर लगभग हमेशा एक ही उच्चारण देता है (अंग्रेज़ी की तरह गड़बड़-घोटाला नहीं होता)। अति-प्राचीन रोमन लिपि ये थीस्वर के ऊपर समतल रेखा (Macron) का अर्थ होता था कि स्वर दीर्घ है, पर इसे लिखना ज़रूरी नहीं माना जाता था। बाद में यूनानी भाषा के उधार के शब्द लाने के लिये यूनानी लिपि से ये अक्षर लिये गये : K (क्), Y (य् / इउ (≈ इ)), Z (ज़् / द्ज़्)। व्यंजन उअ के लिये V प्रयुक्त किया जाने लगा और स्वर उ के लिये U। इसके भी कुछ बाद J (य्) और W (व् / उ) जुड़े। छोटे अक्षरों के रूप (a, b, c, d, e, f, g, h, i, j, k, l, m, n, o, p, q, r, s, t, u, v, w, x, y, z) मध्ययुग में आये। पश्चिम और मध्य यूरोप की सारी भाषाओं ने लिखावट के लिये रोमन लिपि अपना ली। लातीना की अधिकांश शब्दावली संस्कृत से मिलती है, क्योंकि दोनो बहिन भाषाएँ हैं और एक ही मूल आदिम-हिन्द-यूरोपीय भाषा से निकली हैं। यही सम्बन्ध इसका यूनानी भाषा से भी है, लेकिन प्राचीन यूनानी भाषा से इसने कई शब्द सीधे उधार लि
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
लैटिन अमेरिका के देश
सिरका को लैटिन भाषा में कहां जाता है ?
लैटिन भाषा कहा की है
लैटिन में वाइरस का क्या अर्थ है ?
Latin meaning in Gujarati: લેટિન
Translate લેટિન
Latin meaning in Marathi: लॅटिन
Translate लॅटिन
Latin meaning in Bengali: ল্যাটিন
Translate ল্যাটিন
Latin meaning in Telugu: లాటిన్
Translate లాటిన్
Latin meaning in Tamil: லத்தீன்
Translate லத்தீன்