रैबारी (Raibari) = Rabari
रबारी, रैबारी राईका, गोपालक एव देसाई के नाम से जानेवाली यह एक अति प्राचीन Pastoralism जाती है | जिसके मूल सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़े हुए हैं| खेती और पशुपालन भारतीय लोगो का मुख्य व्यवसाय रहा है| इस जाती के लोग भी इसी व्यवसाई से जुड़े हुए लोग है | रैबारी उत्तर भारत की एक प्रमुख एव प्राचीन जनजाति है। मुख्यत:रैबारी जाति भारत के गुजरात , राजस्थान ,हरियाणा ,पंजाब ,मध्यप्रदेश , नेपाल और पाकिस्तान मैं भी निवास करती है। इनको अलग- अलग नामों से जाना जाता है। राजस्थान के पाली, सिरोही ,जालोर जिलों में रैबारी दैवासी के नाम से जाने जाते हैं । उत्तरी राजस्थान जयपुर और जोधपुर संभाग में इन्हें 'राईका' नाम से जाना जाता है हरियाणा और पंजाब में भी इस जनजाति को राईका ही कहा जाता है। गुजरात और मध्य राजस्थान में इन्हें रैबारी,रबारी देसाई गोपालक और हीरावंशी नाम से भी पुकारा जाता है| रैबारी लोगो के प्रमुख त्यौहार नवरात्री, दिवाली ,होली और जन्माष्ठमी है| भारत मैं करीब ४ करोड़ से भी ज्यादा की इनकी जनसंख्या है | पशुपालन ही इनका प्रमुख व्यवसाय रहा था| राजस्थान और कच्छ प्रदेश मैं बसने वाले रबारी लोग उत्तम कक्षा के ऊटो को पालते आए है| तो गुजरात और उत्तर प्रदेश के रैबारी गाय,भेस,भेल और बकरियां जैसे जानवर भी पालते है| गुजरात, उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र के रबारी लोग खेती भी करते है| मुख्यत्व पशुपालन और खेती इनका व्यवसाय था पर बारिश की अनियमित्ता बढते उद्योग और ज़मीन की कमी की वजह से यह जाती के लोगों ने अन्य व्यवसायों को अपनाया है| पिछले कुछ सालो मैं शैक्षणिक क्रांति आने की वजह से इस जाती के लोगों के जीवन मैं काफी बदलाव आया है| सामाजिक, राजकीय और सिविल सर्विसिस मैं यह जाती के लोग काफी आगे बढ़ रहे है बहोत सारे रैबारी लोग विदेशो मैं भी रहते है | रैबारी की अधिकांश जनसंख्या राजस्थान के जालोर एवम् सिरोही -पाली ज़िलों में है।
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
Raibari meaning in Gujarati: રબારી
Translate રબારી
Raibari meaning in Marathi: रबारी
Translate रबारी
Raibari meaning in Bengali: রাবারী
Translate রাবারী
Raibari meaning in Telugu: రాబరి
Translate రాబరి
Raibari meaning in Tamil: ரபாரி
Translate ரபாரி