मानसून (Monsoon) = monsoon
मानसून संज्ञा पुं॰ [अं॰ मि॰ अ॰ मौसिम]
1. एक प्रकार की वायु जो भारतीय महासागर में अप्रैल से अक्टूबर मास तक बराबर दक्षिणपश्चिम के कोण से चलती है और अक्तूबर से अप्रैल तक उत्तरपूर्व के कोण से चलती है । अप्रैल से अक्टूबर तक जो हवा चलती है; प्रायः उसी के द्वारा भारत में वर्षा भी हुआ करती है । क्रि॰ प्र॰—आना । —उठना । —दबना ।
2. वह वायु जो महादेशों और महाद्वीपों तथा अनेक आस पास के समुद्रों में पड़नेवाले वातावरण संबंधी पारस्परिक अंतर के कारण उत्पन्न होती है और जो प्रायः छह् मास तक एक निश्चित दिशा में और छह् मास तक उसकी विपरीत दिशा में बहती है ।
मानसून मूलतः हिन्द महासागर एवं अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आनी वाली हवाओं को कहते हैं जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि में भारी वर्षा करातीं हैं। ये ऐसी मौसमी पवन होती हैं, जो दक्षिणी एशिया क्षेत्र में जून से सितंबर तक, प्रायः चार माह सक्रिय रहती है। इस शब्द का प्रथम प्रयोग ब्रिटिश भारत में (वर्तमान भारत, पाकिस्तान एवं बांग्लादेश) एवं पड़ोसी देशों के संदर्भ में किया गया था। ये बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से चलने वाली बड़ी मौसमी हवाओं के लिये प्रयोग हुआ था, जो दक्षिण-पश्चिम से चलकर इस क्षेत्र में भारी वर्षाएं लाती थीं। हाइड्रोलोजी में मानसून का व्यापक अर्थ है- कोई भी ऐसी पवन जो किसी क्षेत्र में किसी ऋतु-विशेष में ही अधिकांश वर्षा कराती है। यहां ये उल्लेखनीय है, कि मॉनसून हवाओं का अर्थ अधिकांश समय वर्षा कराने से नहीं लिया जाना चाहिये। इस परिभाषा की दृष्टि से संसार के अन्य क्षेत्र, जैसे- उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, उप-सहारा अफ़्रीका, आस्ट्रेलिया एवं पूर्वी एशिया को भी मानसून क्षेत्र की श्रेणी में रखा जा सकता है। ये शब्द हिन्दी व उर्दु के मौसम शब्द का अपभ्रंश है। मॉनसून पूरी तरह से हवाओं के बहाव पर निर्भर करता है। आम हवाएं जब अपनी दिशा बदल लेती हैं तब मॉनसून आता है। . जब ये ठंडे से गर्म क्षेत्रों की तरफ बहती हैं तो उनमें नमी की मात्र बढ़ जाती है जिसके कारण वर्षा होती है। अंग्रेज़ी शब्द मॉनसून पुर्तगाली शब्द monção (मॉन्सैओ) से निकला है, जिसका मूल उद्गम अरबी शब्द मॉवसिम (موسم "मौसम") से आया है। यह शब्द हिन्दी एवं उर्दु एवं विभिन्न उत्तर भारतीय भाषाओं में भी प्रयोग किया जाता है, जिसकी एक कड़ी
Hindi Dictionary. Devnagari to roman Dictionary. हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा शब्दकोष। देवनागरी और रोमन लिपि में। एक लाख शब्दों का संकलन। स्थानीय और सरल भाषा में व्याख्या।
मॉनसून, वर्षाकालिक पवन, ऋतु-पवन, वर्षा-ऋतु, वर्षा ऋतु, वर्षा काल,
मानसून किसे कहते है
मानसून शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई है
मानसून की उत्पत्ति का सिद्धांत
उत्तर पूर्वी मानसून से सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाला राज्य है
भारत में सबसे पहले मानसून कहा आता है
Monsoon meaning in Gujarati: ચોમાસું
Translate ચોમાસું
Monsoon meaning in Marathi: पावसाळा
Translate पावसाळा
Monsoon meaning in Bengali: বর্ষা
Translate বর্ষা
Monsoon meaning in Telugu: రుతుపవనాలు
Translate రుతుపవనాలు
Monsoon meaning in Tamil: பருவமழை
Translate பருவமழை