इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
उत्तर: विगत कई दशकों के प्रयास के बावजूद कृषि योग्य भूमि का अधिकांश भाग वर्षा आधारित है। वर्षा के अभाव में किसानों को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को ध्यान में रखकर “ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ” स्वीकृत की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य उपजिला /जिला स्तर तथा राज्य स्तर पर सिंचाई योजना तैयार कर, खेतों तक जल पहुँचाना, कृषि योग्य भूमि का विस्तार करना, सुनिश्चित सिंचाई का प्रबधन, जलाशय पुर्नाभरण, सतत् जल संरक्षण प्रणाली प्रचलनों के साथ-साथ भूमि जल सूजन, पानी के बहाव को रोककर उपयोग में लाना तथा जल उपलब्धि के अनुसार फसलो का चयन एवं आधुनिक सिंचाई प्रणाली, ड्रिप एवं स्प्रीकलर कार्यक्रम को लागू करना है।